RAIPUR
युवती ने होटल के कमरे से छलांग लगाई और जीआरपी एसपी ऑफिस के दफ्तर में जा गिरी
रायपुर में एक युवती होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली

AINS NEWS… रायपुर में एक युवती होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती ने जब होटल के कमरे से छलांग लगाई तो वह जीआरपी एसपी ऑफिस के दफ्तर में जा गिरी। इस घटना में युवती की मौत हो गई है। घटना गंज थाना क्षेत्र की है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी।
जांच में पुलिस ने पता लगाया कि मृतका की पहचान हनी गुप्ता (25 साल) के रूप में हुई। वह मूल रूप से रायगढ़ जिले के एमआईजी-13 की निवासी थी और रायपुर के सड्डू थाना विधानसभा के राजधानी विहार में रहती थी।
पुलिस को यह भी पता चला कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने 7 मार्च 2026 को थाना विधानसभा में दर्ज कराई थी।




