छत्तीसगढ़
IAS अधिकारी रवि मित्तल प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त, अधिकारिक आदेश जारी
वे वर्तमान में छग जनसंपर्क आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं

AINS NEWS… केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते (IAS Ravi Mittal) हुए छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी Ravi Mittal को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

रवि मित्तल इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साथ ही वे वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक और जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला।





