गरियाबंद

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी पुण्यतिथि, विशेष कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता,एकता, जागरूकता, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा

AINS NEWS… 29 अप्रैल 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजन गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं लोक कलाकृति विषयों को समाहित करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो का संगीत अपनी ओर से समाज को एकता व आपस में प्रेम बनाए रखने का संदेश भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया।

साइबर अपराधों से बचाव हेतु जानकारी प्रदान की गई, वहीं नशा मुक्ति के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक कलाकृतियों के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता,एकता, जागरूकता, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button