क्राइम

मौदहापारा पुलिस की कार्यवाही, नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई एवं नगदी रकम जप्त

AINS NEWS… थाना मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक नशीली टेबलेट बिक्री करने हेतु खड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम योगेश बेहरा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नाईट्रोजेपम टेबलेट आईपी “नाईट्रोसन-10” की कुल 09 स्ट्रिप, कुल 90 नग नशीली टेबलेट बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 50.4 ग्राम एवं कीमत लगभग ₹720/- आंकी गई। साथ ही बिक्री रकम ₹4,300/- भी जप्त की गई।

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकरण में विकास उर्फ विक्की साहू की संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*गिरफ्तार आरोपीगण*

1. योगेश बेहरा पिता स्व. गोविंदा बेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी अमर किराना स्टोर्स के पास, मौदहापारा, रायपुर।
2. विकास उर्फ विक्की साहू पिता स्व. यशवंत साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुयश अस्पताल के पीछे, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।

*जप्त सामग्री*
* नाईट्रोजेपम टेबलेट आईपी “नाईट्रोसन-10” कुल 90 नग
* नगदी रकम ₹4,300/-

अन्य दस्तावेज एवं सामग्री
रायपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि नशे एवं मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना एनसीबी मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा करें अथवा नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें, जिससे अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button