क्राइम
दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात का शिकार हो गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
सोमवार सुबह एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों के बीच सोमवार सुबह एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात का शिकार हो गए। राजधानी में लगातार बढ़ रही लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की घटनाओं ने पहले ही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय कौशिक अकेले थे। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।




