ऐसे विषय को उठाया जा रहा है जो पुराना है और उसके लिए मैं माफी मांग चुकी हूं – सायोनी घोष
सायोनी घोष ने शिवलिंग पर कंडोम विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी

AINS NEWS… पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की फायरब्रांड लोकसभा सांसद के तौर पर छवि बनाने वाली सायोनी घोष ने शिवलिंग पर कंडोम विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद फिर यह विवाद कुछ हलकों में उठने के बाद सायाेनी घोष ने कहा है कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। सायोनी घोष ने पुराने मामले के फिर एक बार उठाए जाने पर कहा है कि शिवलिंग पर कंडोम वाला कार्टून मैंने पोस्ट नहीं किया था। उस समय (2015) में मैं सिर्फ 22 साल की एक लड़की थी। मैंने इसके लिए माफी भी मांग ली है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाते हुए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया है। करीब 10 से अधिक पुराने मामले को फिर से उठाए जाने पर सायोनी घोष ने कहा कि उनके (बीजेपी) के पास मुझे घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए ऐसे विषय को उठाया जा रहा है। जो पुराना है। जिसके लिए माफी मांग चुकी हूं। घोष ने कहा इसके लिए आईटी सेल एक्टिव है। वे चाहते हैं तक सभी डरकर और दबकर रहें। मुद्दे न उठाएं। सायोनी घोष ने कहा कि अब वे विपक्ष में हैं। सयोनी घोष ने कहा है कि उनका नाम अभिषेक बनर्जी के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी कोई प्रॉपर्टी है ही नहीं तो नोटिस कहां से आएगा?
बंगाल में टीएमसी की हार के बाद सायोनी घोष ने बीजेपी नेता पर खुलेआम जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। घोष ने एक वायरल वीडियो में उनका सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम देने की बात सामने आने के बाद सीएम और पीएम से सवाल पूछे थे। इस विवाद के तार शिव के अपमान से जुड़े थे। अब सायोनी घोष ने कहा कि यह मैंने नहीं किया था। मैंने 2021 में सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगी थी। किसी को भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। मैं खुद एक हिंदू हूं। यह 2015 की पोस्ट है। तब मैं 22 साल की थी। तब टि्वटर मेरे लिए नया था। मैंने यह पोस्ट नहीं की थी, और मैंने यह कार्टून भी नहीं बनाया था। इसलिए अगर किसी की जांच होनी चाहिए, तो उस व्यक्ति की होनी चाहिए जिसने यह कार्टून बनाया था।