गरियाबंद

एक्शन मोड में विधायक रोहित साहू, अतिक्रमण पर सख्ती और आधुनिक जनसुविधाओं के विस्तार के निर्देश

बस स्टैंड में आधुनिक दो मंजिला हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय का होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा एवं ठहरने की व्यवस्था

AINS NEWS गरियाबंद… राजिम विधायक श्री रोहित साहू नगर के विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नगर के विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरियाबंद को स्वच्छ, सुंदर व्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री रोहित साहू जी ने छीन तालाब, मरहिन डबरी एवं नया तालाब क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने तालाबों के आसपास हुए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों के संरक्षण सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यों में तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी।

विधायक श्री रोहित साहू जी ने बताया कि नगरवासियों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद में एक आधुनिक दो मंजिला एवं हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना गरियाबंद नगर के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस परिसर के भूतल में यात्रियों के लिए विशाल प्रतीक्षालय आरामदायक बैठक व्यवस्थास्वच्छ शौचालय पेयजल सुविधा प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं प्रथम तल पर बाहर से आने वाले यात्रियों जरूरतमंद लोगों एवं अस्थायी प्रवासियों के लिए रात्रि विश्राम और सुरक्षित ठहरने हेतु आश्रय सुविधा विकसित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य नगर की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा गरियाबंद की आधुनिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। यह परियोजना नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि नगर के तालाबों का संरक्षण यातायात व्यवस्था में सुधार स्वच्छता सौंदर्यीकरण मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आने वाले समय में गरियाबंद नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री आशिफ मेमन जिला महामंत्री आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष सुमित पारेख राधेश्या सोनवानी सागर मायनी अमित वखारिया पार्षद बिंदु सिन्हा सूरज सिन्हा रेणुका साहू पुष्पा साहू खेम सिंग बघेल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता संबंधित अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button