सफेमा एक्ट लगाए गए आवेदन पर निर्णय आना शुरू, गांजा तस्कर आरोपी हेमराज राव की चल-अचल संपत्ति जप्त
अब तक राजधानी के दो नामी नारकोटिक एक्ट से जुड़े आरोपियों पर यह कार्रवाई की जा चुकी है

AINS NEWS… लगातार राजधानी रायपुर और जिले में अवैध मादक पदार्थों के तस्करी एवं बिक्री से जुड़े हुए आरोपियों पर राज्य सरकार और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के बाद न्यायालय में राज्य सरकार द्वारा *सफेमा एक्ट* लगाए गए आवेदन पर निर्णय आना शुरू हो गया है।

अब तक राजधानी कोतवाली थाना क्षेत्र के दो नामी नारकोटिक एक्ट से जुड़े आरोपियों पर यह कार्रवाई की जा चुकी है। एक बार फिर सफेमा एक्ट के तहत् गांजा तस्कर की करोड़ो रूपये की चल-अचल संपत्ति की गई जप्त एवं बैंक खाते में जमा लाखों रकम को कराया गया फ्रीज
*कुल 02 करोड़ 32 लाख रूपये की सम्पति पर की गई कार्यवाही*
उरला थाना में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में दिनांक 09 दिसंबर 25 को थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उरला क्षेत्रांतर्गत के अछोली बिरई तालाब के पास आरोपी निवासी अछोली वार्ड क्रमांक 08 उरला थाना क्षेत्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01.390 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया था।
आरोपी लगातार नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में संलिप्तता सामने आने पर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है जिसके कारण आरोपी अभी जेल में बंद है।
प्रकरण में थाना प्रभारी उरला रायपुर द्वारा गांजा तस्कर आरोपी हेमराज राव तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर गांजा तस्करी,बिक्री कर अवैध संपत्ति को जप्त करने हेतु प्रतिवेदन सफेमा कोर्ट प्रेषित किया गया था।
जिसमें आरोपी हेमराज राव तथा उसके परिजनों के नाम पर करोड़ों रूपये कीमत की चल-अचल संपत्ति को जप्त करने के साथ-साथ आरोपी हेमराज राव के बैंक खाते में जमा जमा रकम 23 लाख 08 हजार रुपए को फ्रीज कराया गया है।
*आरोपी की जप्त हुई संपत्ति का विवरण -*
*01. आरोपी हेमराज राव का उरला मुख्य मार्ग वार्ड क्र 08 में लगभग एक करोड़ रुपए कीमत का मकान*।
*02. आरोपी हेमराज राव की पत्नि अनिता राव के नाम से ग्राम अछोली में राजस्व रिकार्ड में पंजीकृत भूमि 914 वर्ग मीटर जिसकि कीमत लगभग 01 करोड़ 54 हजार रूपये हैं।*
*03. आरोपी हेमराज राव की दोपहिया वाहन कीमती लगभग 90 हजार रूपये।*
*04. आरोपी हेमराज राव के बैंक खाते में होल्ड कराई गई रकम *कुल 30 लाख 67 हजार रूपये।*
*कुल सम्पत्ति – 02 करोड़ 32 लाख 11 हजार रूपये।*




