छत्तीसगढ़

पर्दे का सुपरस्टार राजनीति में हुआ फ्लॉप, लोगों ने दी गालियां, कहा वह अभिनय के भी काबिल नहीं

ग्रामीणों की बेदखली की घटना का खामियाजा सरकार नहीं भुगतेगी उससे ज्यादा अभिनेता और विधायक को भुगतना पड़ेगा

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार रहे अनुज शर्मा अब विधायक हैं धरसींवा के, अभिनय में अपनी छाप छूटती देख उन्होंने राजनीति की राह पकड़ी और मोदी लहर में जीतकर विधायक बन गए, धरसींवा विधानसभा में पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल को भाजपा ने टिकट नहीं दी जिसका फायदा उन्हें मिला और वह विधायक बन गए, मोदी लहर में कई ऐसे विधायक जीते हैं जो शायद नहीं जीत सकते थे, यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि धरसींवा के विधायक बने अनुज शर्मा विधायक बनने के लिए ही राजनीति में स्ट्रगल कर रहे थे, क्या इसीलिए उन्हें सिनेमा में सुपरस्टार का तमगा मिला था।?

नकटी गांव में ग्रामीणों की बेदखली की घटना का खामियाजा सरकार नहीं भुगतेगी उससे ज्यादा अभिनेता और विधायक को भुगतना पड़ सकता है, इस कार्रवाई का प्रतिरोध नकटी गांव के अलावा सिनेमा उद्योग ने भी किया है, सिनेमा उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि कलाकार अनुज शर्मा ने छालीवुड को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता अशोक तिवारी ने कहा कि अभिनेता से विधायक बने अनुज शर्मा को कम से कम ग्रामीणों के साथ खड़ा होना था, ग्रामीणों के बीच खड़े होकर उन्हें बेदखली के खिलाफ सरकार से बात करनी थी, इधर ग्रामीणों ने सांसद के पास भी गुहार लगाई थी जहां भी सिर्फ आश्वासन मिला और ग्रामीणों के घर तोड़ दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button