गरियाबंद

हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह 

देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां

AINS NEWS… देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज(आई टी एस कॉलेज) गरियाबंद में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सम्मानीय बी पी वर्मा निदेशक (आई टी एस कॉलेज)द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी, प्राचार्य/विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति, समृद्धि एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Back to top button