गरियाबंद

गरियाबंद में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 33.7 लीटर महुआ शराब जब्त

दो प्रकरण कायम, 6,740 रुपये की महुआ शराब बरामद

AINS NEWS गरियाबंद… अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 24 सितंबर को गरियाबंद वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण कायम किए। आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कुल 33.7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6,740 रुपये है।

पहले मामले में दिनेश सोरी (27), पिता रमेसर, निवासी बाघनी पानी (दलदली), थाना पीपरछेड़ी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं दूसरे मामले में भारत बंदे (37), पिता गंगाराम बंदे, निवासी खट्टी, थाना छुरा के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

दोनों मामलों में बरामद महुआ शराब को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी स्टाफ रवि कुमार, चन्देलाल गायकवाड़, युवराज ध्रुव, सूरज कश्यप, मनीष कश्यप, संजय नेताम, प्रीति सिंह एवं कल्पना ध्रुव शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button