मुस्लिम युवक गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें – डॉ. सलीम राज
नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होगी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से समिति की अनुमति लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें। उन्होंने युवाओं से अपनी मां और बेटियों के साथ ही गरबा में शामिल होने और दूसरे समाज की महिलाओं के साथ गरबा न करने की अपील की। डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा में छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसे मामले सामने आते हैं। उन्होंने नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात भी कही।

डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से कहा कि गरबा आस्था का विषय है और यह मुस्लिम समाज की आस्था नहीं है। इस्लाम में मूर्ति पूजा को स्थान नहीं है। जब मूर्ति पूजा नहीं कर सकते तो गरबा में जाने की जरूरत नहीं है। गरबा कोई पर्यटन स्थल या मनोरंजन का केंद्र नहीं है। जब मुस्लिमों की इसमें आस्था नहीं है तो गरबा में जाने की जरूरत नहीं है। इससे लव जिहाद और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते हैं। अगर गरबा में शामिल होना है तो नियमों का पूरा पालन करें और अपना नाम भी दर्ज कराएं, फिर गरबा में जाएं।




