तिरुपति मोटर्स में हादसे में वर्कर की मौत, जिला प्रशासन की मध्यस्तता से सुलह
पांच लाख रुपये तत्काल और परिजन को प्रतिमाह 9 हजार रुपये की मिलेगी आर्थिक मदद

AINS NEWS... जांजगीर-चांपा जिला के चाम्पा थाना क्षेत्र मे संचालित तिरुपति मोटर्स के सामने शनिवार की रात जम कर हंगामा हुआ, इस संस्था मे 8 वर्षों से वेल्डर फिटर का काम करने वाले शिवराम धीवर की 2 अक्टूबर को रायपुर मे काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रायपुर से शव को लेकर तिरुपति मोटर्स. के गेट के सामने पहुंचे और गेट में शव रख कर मुआवजे की मांग की

मृतक शिव राम धीवर के परिजनों ने तिरुपति मोटर्स के संचालक से मृतक शिवराम धीवर की पत्नी और चार माह के बेटे और बुजुर्ग माता पिता के जीवन यापन के लिए मुआवजे और मदद की गुहार लगाई, जिला प्रशासन की मध्यस्तता मे दोनों पक्ष ने आपस मे चर्चा की और तिरुपति मोटर्स के संचालक ने पांच लाख रुपये तत्काल मदद देने और शिवराम के परिजन को प्रतिमाह 9 हजार रुपये की आर्थिक मदद करने की सहमति जताई, देर रात तक मामले मे चर्चा के बाद तहसीलदार ने सुलह कराई, जिसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए




