धमतरी
आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, मृतक आरक्षक की पहचान ओंकार सोनवानी के रूप में
आरक्षक का शव रुद्री थाने के पास ही स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में मिला

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र में आपातकालीन सेवा डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। आरक्षक का शव रुद्री थाने के पास ही स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में मिला है।

पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच हर एक संभावित एंगल से शुरू कर दी है। घटनास्थल (कंट्रोल रूम) से जुड़े तमाम वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही, घटना से ठीक पहले आरक्षक की मानसिक व शारीरिक स्थिति कैसी थी, ड्यूटी के दौरान की क्या परिस्थितियां थीं और क्या वे किसी तनाव या बीमारी से जूझ रहे थे—इन सभी पहलुओं पर उनके साथी पुलिसकर्मियों से बारीकी से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है।




