बस्तर

जल जंगल जमीन बचाने को लेकर आदिवासियों के साथ कांग्रेस मैदान में – सुखदेव भगत

बस्तर के हक के साथ हनन करने वालो के खिलाफ कड़ा आंदोलन भी

AINS NEWS… बस्तर के दौर में पहुँचे सुखदेव भगत आज दंतेवाड़ा पहुंचे जहां जल जंगल और जमीन से प्रभावित हो रहे आदिवासियों से मुलाकात करेंगे..साथ ही बस्तर में आए भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनसे बातचीत भी करेंगे…वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस सांसदों के साथ जो बर्ताव किया गया..उसके विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ ब्लैक डे मनाएगी साथ ही कहा कि बस्तर में जल जंगल और जमीन से प्रभावित के परिजनों से मुलाक़ात कर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी,

डबल इंजन की सरकार जिस प्रकार आदिवासियों को बेदखल करने को योजना बना रही है…जबकि बस्तर 5वी अनुसूचित क्षेत्र है और ऐसे में आदिवासियों को सविधान के तहत दिए गए अधिकारों का हनन किया जाता है साथ ही फर्जी ग्राम सभा किया जाता हैं जल जंगल जमीन को बचाने के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में आदिवासियों के साथ कांग्रेस पूरी ताकत के साथ खड़ी रहेगी..और बस्तर के हक के साथ हनन करने वालो के खिलाफ कड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button