RAIPUR

आगामी त्योहारों के मद्देनजर 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई

AINS NEWS… आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
* इसी क्रम में दिनांक 25.10.2026 को नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में कुल *10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* की गई।

* थाना उरला द्वारा 06 व्यक्तियों, थाना पंडरी द्वारा 02 व्यक्तियों तथा थाना गुढ़ियारी एवं थाना खमतराई द्वारा 01-01 व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
* पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने, शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए समय पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की रोकथाम के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य संभावित विवादों एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना बनाए रखना है।

*नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।*

भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद

Related Articles

Back to top button