रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कॉलेज छात्रा ने कूदकर की आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई क्षेत्र के सुपेला फाटक के पास एक कॉलेज छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली

दुर्ग।। जिले के भिलाई क्षेत्र के सुपेला फाटक के पास एक कॉलेज छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त की। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है।

आपको हम बता दें कि रिसाली निवासी वर्णी नेताम 18 वर्ष कॉलेज में बी फॉर्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर से कहीं जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। इसके बाद वह सुपेला फाटक के पास पहुंची और सड़क के किनारे स्कूटी को खड़ी कर दिया।
फिर रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद गई। इससे उसके शरीर के टुकड़े हो गए। घटनास्थल पर सुपेला पुलिस पहुंचकर जांच पर जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। फ़िलहाल, छात्रा के आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।




