छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनआईए भवन का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रहे मौजूद

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा सेक्टर 24 में स्थित है। उद्घाटन के दौरान सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित हैं

रायपुर।। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनआईए कार्यालय का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा सेक्टर 24 में स्थित है। उद्घाटन के दौरान सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित हैं। थोड़ी देर बाद में, शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीटिंग डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार में भाग लेंगे। शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले वह भाजपा नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, ललित जैसिंघ समेत बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा – आज पोला लोकपर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ आने का सौभाग्य मिला। पहले रायपुर में एनआईए कार्यालय का उद्घाटन होगा, इसके पश्चात पीएम मोदी द्वारा 20 साल के सार्वजनिक जीवन में भारत को महान बनाने के लिए किये गये अथक पुरुषार्थ को दर्शाती मोदी@20 पुस्तक पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करूंगा।

Related Articles

Back to top button