छत्तीसगढ़

बनारस से दबोचे गए अमलेश्वर की लूट और हत्या के आरोपी, सराफा दूकान में हुई थी वारदात

वारदात में शामिल चार आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर लाया जा रहा है। आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी एवं ज्वेलरी भी बरामद कर लिया गया है।

 AINS DURG…दुर्ग जिले में कल गुरुवार को अमलेश्वर में एक ज्वेलर्स संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरु  कर दिया था। घटना सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी जिसके बाद आज शुक्रवार  को उन्हें बड़ी सफलता मिली है।

वारदात में शामिल चार आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर लाया जा रहा है। आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी एवं ज्वेलरी भी बरामद कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है-

1=सौरभ कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 24 निवासी ग्राम दंडीबाग थाना गया जिला गया
2=अभय कुमार भारती उर्फ बाबू पिता वंश राज भारती उम्र 18 निवासी बामणिया थाना धानापुर जिला चंदौली
3=आलोक कुमार यादव पिता सतेंद्र यादव उम्र 18 साल ग्राम पहलेजा सापुदियारा थाना सोनपुर छपरा
4=अभिषेक कुमार झा पिता अवध किशोर झा उम्र निवासी ग्राम रजला जिला मुजफ्फरपुर

 

Related Articles

Back to top button