छत्तीसगढ़

आज होगा भूमि पूजन श्री राम शिव हनुमान मंदिर का, मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में हो रहा जनसहयोग से मंदिर निर्माण

रविवार को दोपहर 1:00 बजे श्री राम शिव हनुमान मंदिर का भूमि पूजन रखा गया है

AINS RAIPUR…मीडिया कर्मी आवासीय परिसर सोंडोंगरी में श्री राम शिव हनुमान मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए आज भूमि पूजन किया जा रहा है, कॉलोनी वासियों और जन सहयोग से निर्मित हो रहे श्री राम शिव हनुमान मंदिर के लिए स्थल का चयन कॉलोनी परिसर में ही किया गया है, जल्द ही इस मंदिर का निर्माण शुरू कर लिया जाएगा

मीडिया कर्मी आवासीय परिसर कॉलोनी समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया की मंदिर निर्माण को लेकर कॉलोनी वासियों में उत्साह है, सभी निस्वार्थ सहयोग प्रदान कर रहे हैं, रविवार को दोपहर 1:00 बजे श्री राम शिव हनुमान मंदिर का भूमि पूजन रखा गया है जिसमें सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है

 

Related Articles

Back to top button