23 नवम्बर से लापता युवती का शव मिला समुद्र के किनारे, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से जगन्नाथपुरी घूमने गई 18 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. युवती की लाश समुद्र किनारे मिली है

AINS DESK…मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से जगन्नाथपुरी घूमने गई 18 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. युवती की लाश समुद्र किनारे मिली है. एसिड डालकर शव को जला दिया गया है. घटना के बाद सनसनी फैल गई है. अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. हत्या के विरोध में परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए हैं.

भाई ने बताया कि उसकी बड़ी बहन, माता-पिता जगन्नाथपुरी गए थे. वहां वह सिटी रोड इलाके में स्थित शांति पैलेस नाम के एक होटल में रुके थे. उसकी बहन 23 नवंबर को लापता हो गई थी. होटल की बालकनी से कुछ कपड़े नीचे गिरे थे, वह उन्हें लेने नीचे गई थी. इसके बाद वह गायब हो गई. घटना के वक्त पिता मंदिर दर्शन करने गए थे. काफी देर तक मां-बेटा यही सोचते रहे कि बेटी मामा को देखने गई है.
परिजनों के अनुसार जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने पूछताछ की और पता चला कि लड़की अपने चाचा के साथ नहीं गई थी. जिसके बाद ओडिशा के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और 26 तारीख को समुद्र किनारे अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिला है. उसका चेहरा और शरीर पूरी तरह से झुलसा हुआ था. परिजनों ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या की गई है.
ओडिशा में परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तलाश और सजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. आज सागर जिले में निर्मम हत्या के विरोध बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की. बीना की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसडीओपी प्रशांत सुमन को ज्ञापन सौंपा गया है.
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में लीपापोती की गई है. परिजनों के पहुंचने से पहले ही बॉडी का पोस्टमार्टम कर दिया गया. सीएम शिवराज ख़ुद लगातार ओडिशा के अधिकारियों के संपर्क में हैं. मामले में कड़े से कड़े जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं. युवती के परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं. जिस पर CM ने सुनी है
सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है, दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के क़दम उठाए जाएंगे




