सतीश जैन ने क्लैप दिया और हुआ मुहूर्त, बन रही फिल्म “मोर दिल दीवाना होगे”
श्री जैन ने कहा कि केशव शुरू से ही मेहनती और ईमानदार रहे हैं उनकी यह फिल्म जरूर सफल होगी

AINS DHAMTARI…धमतरी में बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर दिल दीवाना होगे” का मुहूर्त संपन्न हुआ, इस अवसर पर सुपरहिट डायरेक्टर सतीश जैन और मनोज वर्मा ने क्लैप देकर निर्देशक केशव देवांगन की हौसला अफजाई की, श्री जैन ने कहा कि केशव शुरू से ही मेहनती और ईमानदार रहे हैं उनकी यह फिल्म जरूर सफल होगी,


इसी तरह मनोज वर्मा जी ने भी केशव को शुभकामनाएं दी और यथासंभव मदद का भी आश्वासन दिया। गौरतलब है कि लंबे समय से केशव देवांगन अपनी इस फिल्म को शुरू करने की कोशिश में थे और आज वह दिन आ ही गया,

केशव ने बताया कि सतीश सर और मनोज सर मेरे गुरु हैं और उनके आशीर्वाद से ही यह कार्य संपन्न हो पाया, मुहूर्त कार्यक्रम में फिल्म के अभिनेता दिलेश साहू अभिनेत्री अनीकृति चौहान समेत मां शांति फिल्म हाउस के चंद्रमणि साहू, विकास गुप्ता, गौतम साहू और दीनदयाल रंगारी भी उपस्थित रहे।




