छत्तीसगढ़

श्रम आयुक्त दर प्रदाय करने को लेकर दिया ज्ञापन, मध्यान भोजन रसोईया को मिल रहा प्रतिदिन ₹50

प्रदेश भर में 80,000 महिला पुरुष हैं जो स्कूल में मध्यान भोजन पकाने का काम करते हैं, उन्हें मात्र 15 सौ रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाता है जो कि बेहद कम है

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक और मिडिल स्कूल के मध्यान भोजन रसोईयों ने संघ के माध्यम से अपने मानदेय को बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिला कलेक्टर कीअनुपस्थिति में उन्होंने आवक जावक शाखा में अपने ज्ञापन को प्रेषित किया, संघ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे ने बताया कि प्रदेश भर में 80,000 महिला पुरुष हैं जो स्कूल में मध्यान भोजन पकाने का काम करते हैं, उन्हें मात्र 15 सौ रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाता है जो कि बेहद कम है, जबकि आंगनबाड़ी की सहायिकाओं को 3,200 रूपए प्रति माह प्रदान किया जा रहा है, संघ ने निवेदन किया कि प्रदेश के 80,000 रसोइयों को वर्तमान न्यूनतम श्रमायुक्त दर 9,540 रूपए प्रदान किया जाए

 

Related Articles

Back to top button