राष्ट्रीय

अचानक तबीयत बिगड़ गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की, यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती

हीराबेन ने बीते 18 जून को 100 साल पूरे किए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे

AINS DESK…देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी मां हीराबेन (Heeraben Modi) की तबीयत बिगड़ गई है। हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडिया टीवी पर छपी खबर के मुताबिक, हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल (U N Mehta Hospital, Ahmedabad) में भर्ती कारया गया है।

नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। हीराबा को बुधवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबेन को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।

हीराबेन ने बीते 18 जून को 100 साल पूरे किए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ खिचड़ी खाई थी।

एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट (PM Modi brother car accident) हो गया था। इस हादसे में पीएम मोदी के भाई समेत परिवार के और भी लोगों को चोटें आईं थी।

मिली जानकारी के मुकाबिक, पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार से बांदीपुरा जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान हुआ था। इस हादसे में कार का बोनट पूरी तरह हो गया।

 

Related Articles

Back to top button