नेता प्रतिपक्ष के बेटे का रेप मामला, कांग्रेस हो रही हमलावर, भाजपा ने साधी चुप्पी
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस जहां लगातार हमलावर है तो वहीं भाजपा नेता इसपर अभी कुछ भी बोलने से बच रहे है.

पलाश चंदेल के खिलाफ रेप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर हमला बोला है। सीएम भूपेश ने हेलीपैड में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, रमन सिंह जी अपने बयान को देख लें, ‘यदि बेटा गलती करें तो बाप को लटका देना चाहिए’ रमन सिंह जी ने यही बोला था ना। आज क्यों वे अपने बयान से पलट रहे हैं। वही रमन सिंह जी मुख्यमंत्री के रूप में कहा था कि यदि बेटा गलती करें तो बाप को लटका देना चाहिए।
सीएम भूपेश ने आगे कहा कि, किसी आदिवासी महिला के साथ अनाचार हो और उसके बाद रमन सिंह जी इस प्रकार से बयान दे रहे हैं। दूसरों के लिए कानून अलग है और उनके लिए कानून अलग है, रमन सिंह जी ने निंदा नहीं की , व्यक्तिगत मामला है तो निंदा तो करो कम से कम। वह तो कर नहीं रहे हो, गिरफ्तारी की भी मांग नहीं कर रहे , ऐसा तो नहीं कि छुपाने में लगे हैं।




