छत्तीसगढ़

बस्तर लहूलुहान है, खतरे में सबकी जान है – भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बस्तर पुलिस महा निरीक्षक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया

AINS BASTAR…भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या की जांच और उसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बस्तर पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया, इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीके का इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का आरोप लगाया और इसे कायरता बताते हुए प्रशासन का राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया, जानकारी के अनुसार प्रदेश के डीजीपी ने भाजपा नेताओं की हत्याओं की जांच के लिए एनआईए को चिट्ठी लिखी है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि क्या कांग्रेस को अब एनआईए पर विश्वास हो गया है, उन्होंने कहा कि इसके पूर्व तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एनआईए की जांच पर भरोसा नहीं था, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बीजेपी द्वारा एनआईए को लिखी गई चिट्ठी को सार्वजनिक करने पर भी प्रश्नचिह्न लगाया

 

Related Articles

Back to top button