स्कूल के लैब में चोरी, चिंता में स्कूल प्रबंधन, जाँच में जुटी पुलिस
दुर्ग, शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के ATL लैब में चोरी हो गई

शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के ATL लैब में चोरी हो गई। घटना करीब सप्ताह भर पुरानी है। लैब में चोरी की सूचना शिक्षा विभाग को देने के बाद चोरी गए समान की गणना कर शिकायत दर्ज कराई गई है। चोर लगभग 50 हजार रुपए का प्रयोगिक सामान चुरा कर ले गया। लैब का ताला तोड़कर चोर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। चौकी पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश राजपूत ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया 8 फरवरी को दोपहर 12.00 बजे विद्यालय मे स्थापित अटल टिंकरिंग लैब मे सफाई करने विद्यालय कर्मी के पहुंचने पर पता चला कि लैब का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि लैब मे रखी सामाग्री यत्र तत्र बिखरी पडी मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने जांच भी की।
सामाग्री का स्टाक पंजी से मिलान करने पर 26 सामान गायब मिले जिसकी कुल कीमत 37 हजार से ज्यादा है। चोरी गए सामान में अरुडिनो नैनो -04, डीसी जैक के साथ बैटरी क्लिप 16, कलर सेंसर 01, डायोड 02, इलेक्ट्रिक वायर 20 एमटीआर, फोर्स प्रेशर सेंसर 02, जीएसएम 02, हैक्सॉ ब्लेड्स मिनी 10, हाइब्रो टूल्स 01, एलडीआर मॉड्यूल 01, नोज़ सर्क्लिप प्लायर 01, नीडल नोज प्लायर 01, पल्स रेट हार्ट सेंसर 02, RFID रीडर टैग 03, मृदा नमी सेंसर 03, 7 सेगमेंट डिस्प्ले 10, कला और शिल्प सहायक उपकरण 05, सर्वर मोटर 02, पावर बैंक 02, 3D पेन 01, वुड ग्लू 01, स्पिरिट लेवल 01 आदि शामिल हैं।



