
AINS NEWS… प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी पर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकार को संबोधित कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ़ मोहन मरकम भी मौजूद हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी के छापो से, अब राजनीति गरमाने के आसार हैं इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है, खबरों के मुताबिक वे वर्तमान सम सामयिक मुद्दों पर बात करेंगे. 24 फरवरी से अधिवेशन की शुरुआत होगी और इससे पहले सोमवार को तड़के ईडी की टीमों द्वारा करीब आधा दर्जन नेताओं के घरों पर छापेमारी की खबर आ रही है , जिन नेताओं के यहां छापेमारी की खबर है उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल है,
छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर ED के दस्तक देने से छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में भूचाल आ गई हैं खबरों के लिए बने रहे AINSNEWS24X7 के साथ.




