31 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत 3 लाख 10 हजार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया

AINS NEWS… पुलिस ने 31 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी इस जगह बस का इंतजार कर रहे थे इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है दोनों आरोपी कोटपाड़ के रहने वाले हैं जब्त गांजे की कीमत 3 लाख 10 हजार बताई जा रही है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया.

मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम आमा गुडा चौक एनएच 63 मेन रोड के पास गांजा तस्करी करने की फिराक में खड़े हैं और जगदलपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं
सूचना मिलने के बाद एसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम ने ग्राम आमागुडा चौक एनएच 63 मेन रोड के पास दोनों लोगों को पकड़ा उनकी चेकिंग की गई तो 31 किलो गांजा बरामद हुआ.
पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम गुरुबंधु पिता स्वर्गीय लगसाय और मनधर समरथ पिता स्वर्गीय महादेव समरथ बताया .दोनों कोट्पाढ़ के रहने वाले हैं दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है




