AINS BILASPUR…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को एक और सौगात देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू करने की घोषणा की है, 11 दिसंबर को वे इसे नागपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं, बता दें की वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आ चुकी है और रेलवे के अधिकारी इस का निरीक्षण कर रहे हैं

वंदे भारत देखने और रफ्तार में किसी मेट्रो ट्रेन से कम नहीं है , इसके स्टॉपेज भी कम रखे गए हैं ताकि नागपुर से बिलासपुर तक का सफर कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सके, नागपुर से चलने के बाद यह ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर के बाद सीधे बिलासपुर में रुकेगी