क्राइमछत्तीसगढ़

7 लाख कैश के साथ धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

पुलिस ने 2 ATM, स्वैप मशीन, 1कार, देशी कट्टा 1 जिंदा कारतूस ,3 मैगजीन बरामद किया है।

अबिंकापुर। सरगुजा जिले में एक बार फिर ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह में शामिल आरोपी ATM कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। ये गिरोह छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। SP भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा किया है। SP भावना गुप्ता ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह में शामिल आरोपी ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे। आरोपी के कब्जे से 7 लाख रुपए नकद बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 ATM, स्वैप मशीन, 1कार, देशी कट्टा 1 जिंदा कारतूस ,3 मैगजीन बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button