छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल ‘मानसून फूड फेस्टिवल’ का आयोजन, 5 रिसॉर्ट का किया गया चयन

जहां हर विकेंड अलग अलग रिसोर्ट में 'जश्न ए जायका' का आयोजन होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 जुलाई से ‘मानसून फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। फूड फेस्ट का नाम ‘जश्न ए जायका’ रखा गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने प्रदेश के कुल 5 रिसॉर्ट का चयन किया। जहां हर विकेंड अलग अलग रिसोर्ट में ‘जश्न ए जायका’ का आयोजन होगा।

पर्यटन मंडल के MD अनिल साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि फूड फेस्टिवल में लोगों को देशभर के व्यंजनों के साथ छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का जायका भी मिलेगा। इतना ही नहीं खाने के साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। खान पान के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। फूड फेस्ट में इंस्टिटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्र भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button