छत्तीसगढ़

मोना सेन शामिल हुईं श्रीवास समाज के सावन उत्सव में, कहा समाज में एकजुटता जरुरी

फिल्म अभिनेत्री को अपने साथ पाकर खुश हुईं समाज की महिलायें

AINS KORBA…श्रीवास ( नाई ) समाज कोरबा की सामाजिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित सावन उत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री और समाज की मोना सेन शामिल हुईं, इस मौके पर समाज की महिलाओं ने मोना का स्वागत और सम्मान किया, मोना सेन ने इस मौके पर कहा कि समाज में एकजुटता आवश्यक है क्योंकि हम एक होकर ही मजबूत बन सकते है, उन्होंने सावन माह की सभी को शुभकामनाएं दी और समिति द्वारा सावन उत्सव के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की.

इस अवसर पर मीनाक्षी श्रीवास , ममता श्रीवास , कौशल्या श्रीवास ,किरण श्रीवास ,शारदा श्रीवास , यशोदा श्रीवास , सकून श्रीवास, चुन्नी श्रीवास, सुषमा श्रीवास , चमेली श्रीवास समेत समाज के दर्जनों महिलाओं ने अपने बीच मोना सेन को पाकर ख़ुशी जाहिर की.

Related Articles

Back to top button