राष्ट्रीय

सीबीआई की टीम ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर में की छापेमारी

इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है, उनका स्वागत है

दिल्ली।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदया के घर आज यानी शुक्रवार को सीबीआई की टीम पहुंची। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है, उनका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

Related Articles

Back to top button