क्राइम
चाकू लेकर आतंक फैलाते हुए दो आरोपियों को राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
खरोरा पुलिस के टीम ने दो अलग-अलग मामलों में चाकू लेकर आतंक फैलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

रायपुर।। राजधानी के खरोरा पुलिस के टीम ने दो अलग-अलग मामलों में चाकू लेकर आतंक फैलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू जब्त किया है। बता दें कि ग्राम केशला के पेट्रोल पंप के पास चाकू लेकर आतंक फैलाते हुए पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर उर्फ छोटू पाल 23 वर्ष निवासी गढ़रिया पारा को गिरफ्तार किया है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने करियादामा चौक के पास आरोपी पूरन पाल उर्फ पिक्कू 24 वर्ष निवासी महामायापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियाकें के पास से बटनदार चाकू जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।




