पत्नी की निर्मम हत्या कर पति ने खुद की आत्महत्या, पति को था पत्नी के चरित्र पर संदेह
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की

जांजगीर चांपा।। जिले में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर खुद भी पानी टंकी से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमलीडीह निवासी मनोज बरेठ मंगलवार की रात शराब के नशे में रात 11 बजे के बीच अपने घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी से उसका पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने अपनी छह साल की बच्ची के सामने ही पत्नी पर डंडे और तवे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में रमशीला बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी अपनी बच्ची को भतीजे के घर छोड़कर हत्या की जानकारी देकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भतीजे ने इसकी सूचना गांव के सरपंच और डॉयल 112 को दी। जांच के दौरान हत्या के दूसरे दिन आरोपी मनोज बरेठ की लाश गांव के पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ मिली।
शव को देखने से पुलिस आशंका लगा रही है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी कर ली होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुट गई है।




