छत्तीसगढ़

VIDEO…सड़क पर गड्ढा या गड्ढों पर सड़क, बताएं मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद का सवाल

सड़क का वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पर अपलोड किया और प्रदेश की सरकार से सवाल किया

AINS BILASPUR…बिलासपुर जिले के अकलतरा से कोरबा जाने वाली सड़क का हाल बेहाल है, किसी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंची राज्यसभा सांसद सरोज पांडे जब उस सड़क से गुजरी तो सड़क पर सड़क तो थी नहीं थे तो सिर्फ गड्ढे , उन्होंने इस सड़क का वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पर अपलोड किया और प्रदेश की सरकार से सवाल किया कि इस सड़क को देखकर कोई बता सकता है कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढों पर सड़क, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में राज्य भर में चमचमाती सड़कें थी लेकिन उनकी भी मरम्मत कराकर ठीक से रखरखाव नहीं किया जा सका और आज आम जनता इन्हीं गड्ढों पर चलने को मजबूर है

Related Articles

Back to top button