राष्ट्रीय

रोहिणी दिल्ली में मची डांडिया की धूम, उपस्थित सभी लोग जोश से भरे हुए अंदाज में माता के रंग में रंगे हुए नज़र आए

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति हेमा, सुनीता जावल, प्रेरणा एवं भावना जी का विशेष योगदान रहा

AINS DESK…नवरात्र के दौरान पूरा देश मां दुर्गा की पूजा और उनके जयकारों से गूंज उठता है। ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। गरबा और डांडिया खुशी के प्रतीक है और इसे किसी भी अवसर पर किया जा सकता है, लेकिन नवरात्रि के दौरान होने वाले डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन की बात ही कुछ और होती है।
गरबा को मां दुर्गा की पूजा से पहले क‍िया जाता है जबक‍ि डांड‍िया, पूजन के बाद होता है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार रोहिणी सेक्टर 16 में डांडिया और गरबे की धूम देखने को मिली
नवरात्र उत्सव मंडल द्वारा बी 2 ब्लॉक पार्क, सैक्टर 16, रोहिणी में गरबा एवम डांडिया नृत्य का सफल आयोजन किया गया जिसमे बच्चे, बूढ़े और जवान सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी मां दुर्गा के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे मां अंबाजी की घट स्थापना एवं आरती से हुई, नारियल की भेट चढाते ही सभी ने जयघोष के साथ नाचना आरंभ कर दिया,पार्क में उपस्थित सभी लोग जोश से भरे हुए अंदाज में माता के रंग में रंगे हुए नज़र आ रहे थे, किसी के भी पैर रुकने का नाम नहीं ले रहे थे ,बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए कई पुरस्कार भी दिए गए।

नवरात्र में यह आयोजन देखने लायक था । कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति हेमा, सुनीता जावल, प्रेरणा एवं भावना जी का विशेष योगदान रहा।वहीं B-2 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के ललित जी एवम अन्य सद्स्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया । रात्रि 11:30 बजे माता की आरती और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Related Articles

Back to top button