छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को किया अलर्ट, धान खरीदी केंद्रों में बरती जा रही विशेष सतर्कता

1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खेतों में खड़ी फसल अभी कटने की स्थिति में नहीं है। इसलिए खरीदी केंद्रों में कलेक्टर के निर्देश पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है

AINS BILASPUR…1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खेतों में खड़ी फसल अभी कटने की स्थिति में नहीं है। इसलिए खरीदी केंद्रों में कलेक्टर के निर्देश पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कोई भी अपना पुराना बचा हुआ धान खपा न सके। कलेक्टर ने सभी खरीद केंद्रों में इसको लेकर अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट कर रखा है।

भले ही 3 दिन बाद धान खरीदी शुरू होने जा रही है लेकिन अभी भी अधिकांश खेतों में फसल तैयार नहीं है। खरीदी केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है।अर्ली वेरायटी की फसल जरूर कहीं-कहीं पक चुकी है और बहुत कम जगहों में कटाई भी शुरू हो गई है,लेकिन अभी अधिकांश फसल खेतों में अभी तैयार नहीं हुई है। ज्यादातर इलाकों में धान की फसल अभी हरी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि 15 नवंबर के बाद से ही ठीक से धान खरीदी शुरू हो पाएगी।इधर जिला प्रशासन ने कर्मचारियों अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है ताकि शुरुआती समय मे कोई भी अपना पुराना या बाहर से लाकर धान खपा न सके।

माना जा रहा है कि 1नवंबर से इक्के-दुक्के किसान ही  धान बेचने आ सकते हैं। हालांकि जिले में धान खरीदी की तैयारी पूरी हो चुकी है। 130 उपार्जन केंद्रों के जरिये जिले में  धान की खरीदी  की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों में एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने खरीदी केंद्रों में जाकर जायजा लेंगे और यह देखेंगे कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। पिछले दो साल से प्रत्येक केंद्र पर एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे पहले एक अधिकारी पर तीन से चार केंद्रों के निरीक्षण का जिम्मा रहता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

 

 

Related Articles

Back to top button