छत्तीसगढ़

26 नवम्बर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हुआ संशोधन , अब होगी 24 को, आरक्षण को लेकर होगी चर्चा

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक में अब 24 नवंबर को होगी। पहले 26 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन अब उसे रि शेड्यूल कर 24 नवंबर कर दिया गया है।

AINS RAIPUR…भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक में अब 24 नवंबर को होगी। पहले 26 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन अब उसे रि शेड्यूल कर 24 नवंबर कर दिया गया है। दरअसल 1 और 2 दिसंबर को राज्य में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विशेष सत्र को लेकर कैबिनेट में अहम चर्चा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 से 28 नवंबर तक दिल्ली और मध्यप्रदेश में रहेंगे। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी। बैठक में आदिवासी आरक्षण को लेकर विधेयक पर चर्चा होगी।

विशेष सत्र में संशोधन विधेयक लाया जायेगा या फिर शासकीय संकल्प लाया जायेगा ? इस पर निर्णय लिया जायेगा। कैबिनेट के मद्देनजर प्रस्तावों की तैयारी शुरू हो गयी है। चीफ सिकरेट्री ने सभी सचिवों को सूचना देकर कैबिनेट की सहमति योग्य अन्य प्रस्ताव 25 नवंबर तक मांगे हैं।

आपको बता दें कि आरक्षण को लेकर पिछले दिनों राज्य सरकार ने तीन IAS की अगुवाई में कमेटी बनाकर महाराष्ट्र, तमिलनाडू और कर्नाटक के आरक्षण नियम का अध्ययन का निर्देश दिया था। कैबिनेट की बैठक में उन राज्यों में आदीवासी और अन्य वर्गों के आरक्षम रोस्टर का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट भी इस कैबिनेट में देंगे।

 

Related Articles

Back to top button