छत्तीसगढ़

महंत कॉलेज के पत्रकारिता विभाग ने करवाया शैक्षणिक भ्रमण, पत्रकारिता के छात्र छात्राएं पहुंचे मल्हार

मां पार्वती के मंदिर की पौराणिक गाथा से रूबरू हुए और जानकारियां एकत्रित की

ains raipur…महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक टूर में मल्हार के मंदिर के पौराणिक महत्व को जाना और समझा, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सफर में गाना गाकर समय व्यतीत किया, मल्हार पहुंचने के पश्चात वहां स्थित मां पार्वती के मंदिर की पौराणिक गाथा से रूबरू हुए और जानकारियां एकत्रित की, शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय द्वारा वाहन के साथ बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था की गई, पत्रकारिता विभाग के तीनों सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण में हिस्सा लिया, भ्रमण के प्रभारी आर .पी. दुबे ने बताया कि वर्ष में एक बार छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ के किसी न किसी स्थल पर भ्रमण कराया जाता है ताकि वे छत्तीसगढ़ के प्राचीन स्थलों एवं उनसे जुड़ी किवदन्तियों से अवगत हो सकें, उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण से बच्चों का मनोरंजन भी होता है एवं उनकी जानकारियां भी बढ़ती है।

 

Related Articles

Back to top button