छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये बैक टू बैक 6 ट्वीट, इडी और आईटी की कार्यवाई पर जताई नाराजगी

भूपेश बघेल ने बैक टू बैक 6 ट्वीट कर केंद्रीय एजेंसी ईडी और आईटी की कार्रवाई पर सवाल उठाया, उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया

AINS RAIPUR…प्रदेश में कई दिनों से आईडी और आईटी की रेड की कार्रवाई चल रही है जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैक टू बैक 6 ट्वीट कर केंद्रीय एजेंसी ईडी और आईटी की कार्रवाई पर सवाल उठाया, उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया और कहा यदि ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होगी तो राज्य की पुलिस विधिक रुप से कार्यवाही के लिए विवश होगी, उन्होंने कहा कि ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी तरीके से किए जा रहे कृत्य सामने आ रहे हैं जो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं, उन्होंने आगे कहा कि लोगों को वही समन देकर जबरन घर से उठाना, उनको मुर्गा बनाना, मारपीट कर दबाव डालकर मनचाहा बयान दिलवाना, आजीवन जेल में सड़ने की धमकी देना, बिना खाना पानी के देर रात तक रोक के रखना जैसी गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं

 

Related Articles

Back to top button