छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के अम्बिकापुर जिलाध्यक्ष को धमकी देने वाले कांग्रेस नेता के ऊपर एफआईआर दर्ज

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने कांग्रेस नेता को जल्द गिरफ्तारी की मांग की :- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

AINS DESK…अम्बिकापुर के पत्रकार अखिल पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष सुशील बखला पर कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान सिद्दीकी पर पत्रकारो की एकता को देखते हुये पुलिस ने कार्यवाही आखिर कर ही दी लेकिन मामला अभी यही शांत होने वाला नही है प्रदेश के पत्रकारों की मांग है कि जल्द से जल्द पत्रकार को धमकी देना वाला कांग्रेस नेता सलाखों के पीछे जाना चाहिए नही तो पत्रकार फिर एक बार फिर अम्बिकापुर मे एकत्रित होंगे ।

सरगुजा के पत्रकार को जाति सूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में  कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान सिद्दीकी के खिलाफ 294, 506, 341 सहित अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पूरा मामला 16 दिसम्बर का है जब ग्राम चिरगा में ग्रामीणों के द्वारा एल्यूमिना रिफाईनरी प्रा० लिमिटेड के विरोध में  प्रदर्शन का  पत्रकार सुशील कुमार बखला खबर बना रहे थे तभी शाम को उसके पास इस 7000514323 से फोन कर गाली गलौज कर जान से धमकी दिया गया, यह कोई और नहीं मोहम्मद इरफान सिद्दीकी था. उसके उपरांत  लौटते समय दरिमा मोड के पास ईरफान सिद्दीकी रोक कर पुनः जान से मारने की धमकी देते हुये जातिगत गली गलौज की थी. जिसकी अजाक थाने में शिकायत कर बताया कि इरफान सिद्दीकी जो काफी प्रभावशाली व्यक्ति है  के द्वारा मुझे जान से मरवा दिया जायेगा या मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित किया जा सकता है।

फिलहाल पुरे मामले की शिकायत पर अजाक थाने में कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान सिद्दीकी के खिलाफ 294, 506, 341 सहित अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बहरहाल पत्रकार के साथ गली गलौज जान से मारने की घटना पर पत्रकारो में आक्रोश है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं पर प्रदेश सहित अन्य जिलो के पत्रकार अंबिकापुर पहुचकर एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है

 

Related Articles

Back to top button