छत्तीसगढ़

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत

15 वर्षीय बेटी ने तैरकर बचाई जान , अन्य चारों के शव पुलिस ने किया बरामद

AINS सारंगढ़….पानी भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 4 हो गई। जबकि 15 साल की लड़की पानी से तैरकर बाहर सुरक्षित निकल गजानंद निषाद । दिल दहालने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एक शव को बरामद कर लिया था। जबकि अन्य तीन लोगों की तलाश जारी थी। जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ही टिमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। पुलिस को पहले एक शव बरामद किया तथा अन्य वाहन में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद ली गई तथा गड्ढे में गिरे वाहन को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया तथा घटना में मृत चारों शव बरामद कर लिया गया है।

देर रात लगभग 11 से 11:30 के आसपास की घटना है टिमरलगा क्षेत्र में एक कार पानी से भारी हुई खदान में गिरने की सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुची और लोगो की मदद से 4 शव को बाहर निकाला जा चुका है वही कार में फंसे अन्य लोगो को निकालने के प्रयास जारी है । शव को पंचनामा शिनाख्ती की जाएगी । पुलिस की कार्यवाही जारी है!

 

Related Articles

Back to top button