शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी, कई जगह पर बर्फ की सफेद चादर बिछी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

AINS CHHATTISGARH…छत्तीसगढ़ में शीतलहर को लेकर एक और चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड रही है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, दुर्ग और इनसे लगे जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। वहीं कोरिया जिले में ये 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग में घना कोहरा भी छाया हुआ है। कई जगह पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 48 घंटे लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।




