छत्तीसगढ़
सरकार डरी हुई है, चाहे फिर जेल में क्यों न डाल दें, हमारी लड़ाई जारी रहेगी – नीलू ओगरे
हड़ताल की रणनीति बना रहे अनियमित कर्मचारियों के नेतृत्वकर्ता चार लोगों को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

AINS RAIPUR…हड़ताल की रणनीति बना रहे अनियमित कर्मचारियों के नेतृत्वकर्ता चार लोगों को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसमें अध्यक्ष रवि गढ़पाले, सौरभ सिंह, चुम्मन साहू और रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे भी शामिल थी, इन सभी को 5 दिन बाद रिहा किया गया, जेल से बाहर आने के बाद रसोईया संघ की अध्यक्ष ने एक वीडियो जारी कर अपील की है कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी….





