वीर बच्चों से मिले एजाज, चॉकलेट एवं प्रतीकात्मक सम्मान राशि देकर सम्मानित किया
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारियों के वीर बहादुर बच्चों को सम्मानित करने चयन करने के कार्य पर सराहा

AINS RAIPUR…राज्य वीरता पुरस्कार हेतु चयनित वीर बहादुर बच्चों कुमारी जम्बाबत्ती भूआर्य और कुमारी छाया विश्वकर्मा का महापौर एजाज ढेबर ने चॉकलेट एवं सम्मान राशि देकर किया सम्मान , छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद के राज्य वीरता पुरस्कार हेतु चयनित वीर बहादुर बच्चों कुमारी जम्बाबत्ती भूआर्य और कुमारी छाया विश्वकर्मा का राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर महापौर कार्यालयीन कक्ष में समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें सम्मानित किया. महापौर ने वीर बहादुर बच्चों को चॉकलेट एवं प्रतीकात्मक सम्मान राशि देकर सम्मानित किया एवं उनकी वीरता की सराहना की. साथ उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारियों के वीर बहादुर बच्चों को सम्मानित करने चयन करने के कार्य पर सराहा.





