छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया, देशभक्ति और बसंत पंचमी टॉपिक पर चित्रकला प्रतियोगिता भी

गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में लावण्या फाउंडेशन में यह विशेष दिवस रॉयल इवेंट्स एंड म्यूज़िक अकैडमी में धूमधाम से मनाया गया

AINS RAIPUR…गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में लावण्या फाउंडेशन में यह विशेष दिवस न्यू राजेंद्र नगर स्थित अपने कार्यालय रॉयल इवेंट्स एंड म्यूज़िक अकैडमी में धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कला के इस केंद्र में सरस्वती वंदना के पश्चात लावण्या फाउंडेशन द्वारा गोद लिए बच्चो द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा देशभक्ति और बसंत पंचमी टॉपिक पर चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई ,

यह वही बस्ती के गरीब बच्चे हैं जिन्हे लावण्या फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा हैl बच्चों के साथ बड़ों ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि बस्ती के गरीब बच्चों के साथ मनाये जा रहे इस कार्यक्रम में संस्था नया सवेरा की टीम उपस्थित रही जिनके द्वारा बच्चो को कॉपी,स्टेशनरी के वितरण के साथ भोग प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से चंद्रप्रकाश खत्री, दिलीप इसरानी, पदमा शर्मा, स्मिता जैन, अंकिता शर्मा, मधु अरोरा, नीलम दिवाकृति, श्वेता अय्यर, सारिका शर्मा, भावना शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button