छत्तीसगढ़

बदल गया नारा भाजपा का, पहले था फिर एक बार भाजपा सरकार अब हो गया अबकी बार भाजपा सरकार

कांग्रेस गांव, गरीब, किसान, विकास और संस्कृति के नाम पर वोट मांगेगी तो वहीँ भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ भूपेश सरकार की वादाखिलाफी को जनता के सामने रखेगी

AINS CG…छत्तीसगढ़ में चुनाव को कुछ ही महीने शेष हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार करना लाजमी है, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पीछे नहीं रहती उसने दीवारों में पुताई भी शुरू कर दी है, रायपुर के पश्चिम विधानसभा में समर्थकों ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नाम की वॉल पेंटिंग की शुरुआत कर दी है, जिसमें लिखा है अबकी बार भाजपा सरकार

पिछले 15 सालों में लिखा होता था फिर एक बार भाजपा सरकार लेकिन अब फिर एक बार को हटाकर अब की बार लिखा जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तब से हमलावर है, आए दिनों किसी ना किसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन करती नजर आती है और सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखती है, अभी किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के चेहरे तय नहीं किए हैं लेकिन कुछ प्रत्याशी अपने आपको तय मान रहे हैं और प्रचार भी शुरू कर दिए हैं

इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, पिछले 4 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारी की है, लगातार संगठन में हुए बदलावों से पार्टी को मजबूती मिली है, इधर कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए सभी विधानसभाओं के दौरे में लगे हैं, और जनता की नब्ज टटोल रहे हैं, जानकारी के अनुसार कांग्रेस गांव, गरीब, किसान, विकास और संस्कृति के नाम पर वोट मांगेगी तो वहीँ भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ भूपेश सरकार की वादाखिलाफी को जनता के सामने रखेगी

 

Related Articles

Back to top button