छत्तीसगढ़मनोरंजन

रंगझाझर छत्तीसगढ़ी स्टारडम सिने अवार्ड का तेरहवां वर्ष, फोटो छपवाने मची होड़

आगामी 12 फरवरी की शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सितारों की महफिल जमने वाली है, स्थान होगा प्रतिष्ठा लोन, मैग्नेटो मॉल के आगे जोरा रायपुर

AINS CHOLLIWOOD….आगामी 12 फरवरी की शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सितारों की महफिल जमने वाली है, स्थान होगा प्रतिष्ठा लोन, मैग्नेटो मॉल के आगे जोरा रायपुर, रंगझाझर स्टारडम सिने अवार्ड के आयोजक छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन है जिसके अध्यक्ष योगेश अग्रवाल हैं और कार्यक्रम अधिकारी केशर सोनकर है, उन्होंने बताया कि लगातार रंगझाझर स्टारडम सिने अवार्ड का आयोजन किया जाता है, जिसका यह 13 वर्ष है, इस वर्ष रंगझांझर स्टारडम सिने अवार्ड में वर्ष 2022 की छत्तीसगढ़ी फिल्मों को शामिल किया गया है, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस समेत कई कैटेगरी में अवार्ड वितरित किए जाएंगे, साथ ही कई नए अवार्ड भी दिए जाएंगे ताकि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का उत्साह वर्धन हो सके

जैसे ही इस समारोह की घोषणा हुई तब एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को फोटो साझा करने की बात कही गई, इतना सुनते ही इंडस्ट्री के तमाम इस विधा से जुड़े लोगों ने अपनी फोटो पोस्ट करना शुरू कर दिया,

1 दिन बाद आलम यह हो गया की फोटो एडिट नहीं हो पा रही थी और लगातार फोटो आते जा रहे थे, जिसे देखते हुए एडमिन द्वारा फोटो पोस्ट पर कुछ देर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया, रंगझाझर अवार्ड समारोह से जुड़े अलीम बंसी, नवीन लोढ़ा और  केशर सोनकर ने बताया कि इस अवार्ड समारोह को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है,  वे सभी पोस्टर में अपना फोटो चाहते हैं इसीलिए लगातार अपनी फोटो सेंड कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सभी के फोटो लगाए जाएंगे लेकिन धीरे-धीरे……………………………..deepak 52kar

Related Articles

Back to top button